फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   beaten padosi in water logging dispute, person died

उन्नाव: जलभराव के विवाद में पड़ोसी को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Sun, 17 Jul 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
beaten padosi in water logging dispute, person died
हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के बाराखेड़ा गांव में घर के सामने पानी भरने के विवाद में दबंगों ने पड़ोसी पर डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसे बचाने पहुंची पुत्री पर भी हमला कर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में पड़ोसी युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की बेटी ने पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बाराखेड़ा निवासी कमलेश रैदास (45) के घर का पानी मोहल्ले के ही महेंद्र के घर के सामने भर गया था। इस पर शनिवार देर शाम दोनों पक्षों में विवाद हो गया। महेंद्र, उसकी पत्नी लक्ष्मी, बहनोई जगतपाल व उसकी पत्नी गुड़िया और सदर कोतवाली के गांव अवस्थीखेड़ा निवासी महेंद्र के मामा रामू ने कमलेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से कमलेश जमीन पर गिर गया। हमले में कमलेश की बेटी लक्ष्मी को भी चोटें आईं। घटना के समय कमलेश के बेटे रोहित, मोहित, सोहित व अंकित घर पर नहीं थे। सूचना पर वह घर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल कमलेश को एंबुलेंस से सीएचसी हसनगंज ले गए। वहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैलट में इलाज के दौरान रविवार सुबह पांच बजे कमलेश ने दम तोड़ दिया। बेटी लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र, जगतपाल, लक्ष्मी, गुड़िया और रामू और दो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि महेंद्र, जगतपाल और रामू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शव रखकर किया हंगामा
दोपहर तीन बजे परिजनों ने शव गांव के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ राजकुमार शुक्ला व तहसीलदार जितेंद्र कुमार से दो बीघा जमीन, बच्चों के पालन पोषण के लिए 50 लाख रुपये, आवास, दरोगा को बर्खास्त करने और आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने की मांग की। सीओ व तहसीलदार ने हर संभव मदद का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। चार घंटे बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार खेत में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed