{"_id":"6202bb230bd05260352d5aa4","slug":"beat-with-belt-unnao-news-knp679595236","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में बेल्टों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध में बेल्टों से पीटा
विज्ञापन
फल विक्रेता रामजी को बेल्टों से पीटने वाले युवक को पीटते दुकानदार। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर में धवन रोड मोड़ पर युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर युवकों ने फल विक्रेता को दौड़ाकर बेल्टों से पीटा। इस दौरान वहां मौजूद होमगार्ड तमाशबीन बने रहे। बाद में लामबंद हुए दुकानदारों ने मारपीट कर रहे तीन युवकों को पीट दिया। चौकी पुलिस मौके पर तब पहुंची जब मामला शांत हो चुका था।
सिविल लाइंस निवासी रामजी ने बताया कि वह धवन रोड मोड़ पर फल का ठेला लगाता है। मंगलवार दोपहर उसके ठेले के पास चार-पांच युवक युवती पर फब्तियां कस रहे थे। रामजी ने इसका विरोध किया तो सभी ने उसे बेल्टाें से पीटना शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए वह भागकर कचौड़ी गली में घुस गया। तो हमलावरों ने दौड़ाकर वहां भी पीटा।
यह देखकर दुकानदारों ने मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ लिया और धुनाई शुरू कर दी। कुछ लोग बचाव करने पहुंचे तो दुकानदारों ने उन्हें भगा दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। लेकिन 300 मीटर की दूरी तय करने में सदर चौकी पुलिस को आधा घंटा लग गया। विवाद के दौरान ही शव यात्रा आते देखकर रास्ता खाली करते हुए हिदायत देकर छोड़ दिया। मामला शांत होने के बाद चौकी प्रभारी राजेश मिश्र पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर लौट गए। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।