फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Barricading will be started 200 meters before the gas plant, vehicles will be checked

गैस प्लांट से 200 मीटर पहले लगेगी बैरिकेडिंग, चेक होंगे वाहन

Thu, 14 Nov 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Barricading will be started 200 meters before the gas plant, vehicles will be checked
उन्नाव। दही चौकी स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के बाहर वाहनों की पार्किंग शीघ्र खत्म होगी। अब यह वाहन प्लांट के अंदर बन रही पार्किंग में खड़े होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से प्लांट गेट से 200 मीटर पहले एक बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। सुरक्षाकर्मी बैरिकेडिंग पर गैस लोडिंग के लिए आने वाले सभी वाहनों को चेक करने के बाद ही प्रवेश देंगे। किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को ट्रक या अन्य वाहनों में लेकर अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को गैस बॉटलिंग प्लांट के बाहर पार्किंग में खड़े ट्रक में आग लगने और क्लीनर के जिंदा जलने की घटना के बाद गंभीर हुए डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को गैस प्लांट के मैनेजमेंट के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने रोजाना होने वाली घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जता पार्किंग को हटाने और वाहनों को बैरिकेडिंग लगा चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों के लिए वनवे मार्ग होगा। प्लांट गेट के बगल से निकले मार्ग से वाहन अंदर प्रवेश करेंगे और गेट के ठीक सामने वाले रास्ते से होकर इन्हें निकाला जाएगा। प्लांट के मैनेजर महेंद्र यादव ने बताया कि प्लांट के अंदर ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल शीघ्र तैयार हो जाएगा। जिसके बाद प्लांट के अंदर ही वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। मीटिंग के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर दिनेश कुमार, सीओ सिटी एके राय, मुख्य अगिभनशमन अधिकारी रमेश तिवारी व अगिभनशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने गैस बाटलिंग प्लांट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं की पड़ताल की और प्लांट के मैनेजमेंट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ सिटी ने बताया कि शीघ्र प्लांट के बाहर पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। समय-समय पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed