{"_id":"6595a104a4d49983f502616c","slug":"barrack-number-17-becomes-jpl-cricket-winner-unnao-news-c-221-1-uno1004-8071-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बैरक नंबर 17 बनी जेपीएल क्रिकेट विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बैरक नंबर 17 बनी जेपीएल क्रिकेट विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला कारागार में जेल प्रीमियम लीग का फाइनल मुकाबला बैरक नंबर 17 और तीन के बीच खेला गया। बैरक 17 ने 85 रन से जीत हासिल कर ट्राफी अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीम को जेल अधीक्षक ने सम्मानित किया।
जिला कारागार में आयोजित जेल प्रीमियम क्रिकेट लीग में बुधवार को फाइनल मुकाबला जेल बैरक नंबर तीन और 17 के बीच खेला गया। बैरक नंबर तीन पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी बैरक नंबर 17 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरक नंबर तीन की पूरी टीम महज 55 रन पर ही आउट हो गई और बैरक नंबर 17 ने 85 रन से जीत हासिल की।
टीम के कप्तान गुड्डू सिंह, अंकित शुक्ला, मो.कामिल, सोनू सिंह आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं पूरी लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नर सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया। प्रतियोगिता के संयोजक अमरजीत सिंह, जेलर अजय राय, डिप्टी जेलर अविनाश कुमार और नीलम ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।