{"_id":"5e14d7538ebc3e87943c209b","slug":"barish-unnao-news-knp536999241","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल फिर बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल फिर बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जनपद में आज और कल फिर हल्की से तेज बारिश की संभावना बन रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मंगलवार को चली हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया है।
सोमवार को आसमान साफ होने से तेज धूप निकली थी। धूप से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। हालांकि मंगलवार रात फिर से मौसम ने पलटी खाई और आसमान में बादल छा गए। सुबह बादल होने से सुबह 10 बजे तक धूप न होन से मौसम में काफी बदलाव दिखा। हालांकि इसके बाद 3.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कुछ बादल छंटने से धूप निकली। लोगों ने काफी राहत मिली। दोपहर में फिर से बादलों ने आसमान में डेरा जमाना शुरु कर दिया। जिससे सूर्यदेव फिर बादलों की ओट में दुबककर लुकाछिपी करते रहे। शाम तक मौसम में काफी बदलाव आ गया।
जिस कारण ठंड और गलन में इजाफा हो गया। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उत्तर पूर्वी चली हवाओं की गति 3.1 किमी/घंटा रही। उन्होंने बताया 8 व 9 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। यह बारिश रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए लाभकारी होगी।