{"_id":"d932d504a981edd74c517ce5b8c2c72f","slug":"barish-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में आधे घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस बारिश से एक ओर शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली तो किसानों के लिए बुआई की राह खुल गई है। गुरुवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। पछुआ हवाओं ने लोगों को शीतलता प्रदान की। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई।
बुधवार देरशाम से ही आसमान में बादल छा गए थे। पूरी रात तेज हवाएं चलती रहीं जिससे लोगों को काफी सुकून मिला। गुरुवार सुबह कुछ समय के लिए तो आसमान साफ हुआ जिससे तेज धूप निकली लेकिन यह ज्यादा देर नहीं रहा। करीब आधे घंटे बाद ही फिर आसमान में बादल छा गए। सूर्यदेव बादलों की ओट से लुकाछिपी करते रहे। इस दौरान तेज पछुआ हवाएं चलती रहीं। इसके चलते हवा में शीतलता का अहसास हुआ।
दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक मौसम ने पलटी खाई और आसमान में काले-काले बादल उमड़ पड़े। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं और करीब 10 मिनट बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की तेज बारिश ने भीषण गर्मी झेल रहे लोगों का तन-मन भिगो दिया।
विज्ञापन
कुछ लोग तो सीजन की पहली तेज बारिश का आनंद लेने के लिए सड़कों पर निकल आए। शहर के अलावा नवाबगंज, असोहा, बीघापुर, औरास आदि ब्लाक क्षेत्रों में भी पानी बरसा। जानकारों की मानें तो मौसम की इस बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश से खेतों में जुताई/बुआई आदि का काम जोर पकड़ सकता है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 औरज न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।