{"_id":"bd11840763f1699297bd6fde38ed2a07","slug":"barati-janati-sticks-out-into-the-poles-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराती-जनाती में चले लाठी डंडे, सात घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराती-जनाती में चले लाठी डंडे, सात घायल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
थाना गंगाघाट के अंतर्गत रश्मि लोक मोहल्ले में सोमवार रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर बाराती और जनातियों के बीच लाठी- डंडे और ईट पत्थर चले। फलस्वरूप दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दो लोगों की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा।
रश्मि लोक मोहल्ला निवासी राम किशन ने बताया कि उनकी बेटी विद्यावती का विवाह कानपुर के शिवराजपुर उत्तरी पुरा निवासी रामकुमार के बेटे गुड्डू उर्फ देवीदयाल से तय हुआ था। सोमवार देर रात घर पर बारात आई।
बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी बीच कुछ बाराती, जो कि बेहद नशे में धुत थे। खाना परोस रहे जनातियों से बदतमीजी करने लगे, इसका विरोध किया गया तो बाराती मारपीट करने लगे। इससे मामला बिगड़ता चला गया और बारातियों द्वारा ईट पत्थर व लाठी डंडे चलाए गए।
विज्ञापन
वहीं दूल्हे के पिता रामकुमार ने पुलिस को बताया कि जनातियों द्वारा मारपीट की गई। इस बीच स्टेज पर बैठे दूल्हे और दुल्हन के साथ अभद्रता की गई।
वहीं नशे में धुत बारातियों ने टेंट निकट गर्म कढ़ाई में रखा तेल दुल्हन के भाई रामगोपाल पर उड़ेल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया, जबकि बीच बचाव में जनाती रश्मिलोक निवासी पूरन का लाठी लगने से सिर फ ट गया। कार का चालक पप्पू, चिंटू, पुत्तू, दुल्हन के जीजा कैलाश व भाई बिरजू घायल हो गए।
बताया कि बारातियों ने दुल्हन के घर में तोड़फ ोड़ की, जिससे कुर्सियां, मेज आदि टेंट का सामान टूट गया। सूचना पर गंगाघाट पुलिस पहुंची। जिन्होंने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया और पप्पू व चिंटू को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।