फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Barat did not come due to non-fulfillment of dowry demand

Unnao News: दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बरात

Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Barat did not come due to non-fulfillment of dowry demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरास। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष निर्धारित तिथि पर बरात लेकर नहीं आया। इसके बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांंच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। वरीक्षा और तिलक होने बाद दोनों पक्षों की सहमति पर 17 जून को बरात की तारीख तय हुई। वधू पक्ष शादी की तैयारियों में जुट गया। जरूरी खरीदारी के साथ हलवाई, टेंट बुक करने के साथ निमंत्रण कार्ड भी बांट दिए, लेकिन बरात के कुछ दिन पहले वर पक्ष ने दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग रख दी। वधू पक्ष ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। तय तिथि पर बरात नहीं आई, इसके बाद भी वधू पक्ष शादी करने की मिन्नतें करता रहा। जब वर पक्ष तैयार नहीं हुआ तो युवती के पिता ने रविवार को थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed