{"_id":"5f0bd4dc9622268e4c4bf026ebe8c37e","slug":"bar-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रश्मिमोहन के पक्ष में उतरे बार अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रश्मिमोहन के पक्ष में उतरे बार अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि वह अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर अधिवक्ताओं के बीच जाकर वोट मांगेंगे। उनसे सन 2008 में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे रश्मि मोहन अग्निहोत्री को अध्यक्ष पद के लिए विजयी बनाने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
बताया कि मैने अध्यक्ष पद पर रहते हुए कचहरी परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य, सीनियर व जूनियर अधिवक्ताओं के चेंबरों का निर्माण करवाया है। इसके अलावा बार एसोसिएशन उन्नाव की वार्षिक आय में भी 4 से 5 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इस दौरान प्रेम कुमार कुरील, सर्वेंद्र सिंह, इर्शाद अली, गंगा राम रावत, राममोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन