फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bar Association General Secretary suspended by the president

बार एसोसिएशन महामंत्री को अध्यक्ष ने किया निलंबित

Thu, 06 Aug 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bar Association General Secretary suspended by the president
उन्नाव। बार एसोसिएशन के महामंत्री को अध्यक्ष ने निलंबित कर दिया है। साथ ही बर्खास्तगी का नोटिस देकर 14 दिन में जवाब मांगा है। इसकी वजह महामंत्री के एक रिश्तेदार की ओर से बार भवन की बिल्डिंग में बनी एक दुकान में बिना अनुमति निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीपनारायण त्रिवेदी ने बताया कि महामंत्री बृजेंद्र मोहन बाजपेई के रिश्तेदार अंबरीश शुक्ला को बार भवन बिल्डिंग में बनी दुकानों में एक दुकान कई सालों से उनके नाम आवंटित है। वह बार एसोसिएशन की स्वीकृति के बगैर ही अवैध निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम व वरिष्ठ सदस्य जगन्नाथ कुशवाहा ने की थी। इस पर गुरुवार को सदन की बैठक बुलाई गई थी। बहुमत के आधार पर आए सुझाव व विचारों को सुनकर महामंत्री बृजेंद्र मोहन बाजपेई आरोपी निकले। जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनसे 14 दिन में बर्खास्तगी की नोटिस का जवाब मांगा गया है। आवंटित दुकान का एग्रीमेंट रद्द कर दिया गया है। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्र, कमलेश सिंह, नरेंद्र अवस्थी, रश्मिमोहन अग्निहोत्री, हरीश अवस्थी, सुशील शुक्ल, हरिश्चंद्र मौर्य, दुर्गाशंकर यादव, जगन्नाथ कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

महामंत्री बोले
महामंत्री बृजेंद्र मोहन बाजपेई का कहना है कि वह अध्यक्ष की ओर से की गई कार्रवाई को निलंबन नहीं मानते हैं। इसकी एक निर्धारित प्रक्रिया जो पूरी होनी चाहिए। उन्हाेंने अपने कार्यकाल में वकीलों की कोई मदद नहीं की। वह असफलता का ठीकरा मेरे ऊपर फोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed