फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bar Association elections: Girish Mishra became president after winning with record votes

बार एसोसिएशन चुनाव : रिकार्ड मतों से जीतकर अध्यक्ष बने गिरीश मिश्रा

Wed, 26 Feb 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: Girish Mishra became president after winning with record votes
बार एसोसिएशन चुनाव में विजयी प्रत्याशी।  - फोटो : बार एसोसिएशन चुनाव में विजयी प्रत्याशी।
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे गिरीश मिश्रा ने प्रतिद्वंदी नरेंद्र अवस्थी को एकतरफा मुकाबले में 563 रिकार्ड मतों से हरा दिया। यह तीसरा मौका है जब वह एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं, महामंत्री पद पर भी अनुज बाजपेयी ने 182 मतों से जीत हासिल की। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष व महामंत्री पद की गणना दोपहर बाद शुरू हुई। पहले महामंत्री पद का परिणाम जारी हुआ। 15 राउंड की गिनती में प्रत्याशी अनुज बाजपेयी को 475 और प्रतिद्वंदी आनंद कुमार सिंह उर्फ बूटा सिंह को 293 मत मिले। अनुज ने 182 मतों से जीत दर्ज की। तीसरे नंबर पर सिद्धांत अवस्थी को 286 वोटों से संतोष करना पड़ा। राहुल सिंह यादव को 210 और गुलाब सिंह द्वितीय को 104 वोट ही हासिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए पहले गिरीश मिश्रा व नरेंद्र अवस्थी के बीच कांटे का मुकाबला तय माना जा रहा था लेकिन जैसे ही गिनती शुरू हुई, वैसे ही गिरीश मिश्रा ने पहले ही राउंड से 50 वोटों की लीड ले ली।
विज्ञापन

15 राउंड की गणना में गिरीश को 815 मत मिले। जबकि नरेंद्र अवस्थी को मात्र 252 मतों से ही संतोष करना पड़ा। गिरीश से 563 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे नंबर पर रामकिशोर पाल को 189, महेंद्र बहादुर सिंह को चौथे नंबर पर 71, सुशील कुमार शुक्ला को पांचवें नंबर पर 64 मत ही हासिल हुए। रामकुमार दिनकर को मात्र 16 ही मत मिले। विजयी कार्यकारिणी को डीसीए पदाधिकारियों में राजेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार यज्ञसैनी, पीके मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा, राकेश अस्थाना व ओम मिश्रा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव जीते
कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार यादव के सिर जीत का सेहरा बंधा। अशोक को 428 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी रहे प्रदीप कुमार शुक्ला ने 350 वोट हासिल किए। तीसरे नंबर पर ज्योति तिवारी रहीं। उन्हें 279 वोट मिले। रवींद्र पाल सिंह को 197 और विनीत जायसवाल को 123 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।


तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए गिरीश
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए गिरीश मिश्रा ने तीसरी बार यह सफलता हासिल की है। इससे पहले वह वर्ष 2013 और फिर 2017 में बार एसोसिएशन का चुनाव जीते थे। जीत के बाद समर्थकों और अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल बजाते हुए समर्थक झूमें और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

यह भी जीते
पद- जीते प्रत्याशी- वोट मिले
उपाध्यक्ष- उमेश कुमार यादव- 311
कनिष्ठ उपाध्यक्ष- कृष्ण गोपाल शुक्ला- 352
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- धरमंगल सिंह- 534
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय- सूर्य प्रकाश मिश्रा सूर्या- 621
संयुक्त मंत्री प्रकाशन- अजय कुमार चौबे- 633
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed