{"_id":"604e1c378ebc3e591e5b6c1b","slug":"bank-workers-two-day-strike-from-today-unnao-news-knp6175358180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल आज से
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर कैश न होने की लगी नोटिस।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। निजीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल आज से शुरू होगी। वैसे हड़ताल के पूर्व भी दो दिन बैंक बंद रही हैं। इसके बाद लगातार चार दिन बैंकों के बंद रहने से ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण किए जाने और श्रम सुधारों के कानूनों के विरोध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस से दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसी के क्रम में यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन (यूपीबीईयू) उन्नाव सोमवार से दो दिन हड़ताल की घोषणा की है।
15 व 16 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल में इस बार ग्रामीण बैंक भी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा शनिवार और रविवार भी बैंक बंद रही हैं। अब दो दिन हड़ताल में चले जाएंगे। जिसके चलते लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगी। इससे करोड़ों की क्लीयरिंग ठप रहेगी। जिस कारण लोगों को नगदी के लिए परेशान होना पड़ सकता है। यूपीबीईयू के मंत्री प्रकाश अवस्थी ने कहा कि हड़ताल में देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार सुबह 10.15 बजे पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया जाएगा।