फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bangarmau-Lucknow road jammed keeping the dead body on not filing a report

रिपोर्ट दर्ज न करने पर शव रख जाम किया बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग

Mon, 07 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bangarmau-Lucknow road jammed keeping the dead body on not filing a report
लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर सड़क पर शव रख जाम लगाए मृतक राजेंद्र के परिजन। - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटके मिले युवक की पत्नी ने गांव के दो युवकों पर पति की हत्या का आरोप लगाया। आरोपियों पर एफआईआर न दर्ज होने से आक्रोशित परिजनों ने लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। जाम खुलवाने में पुलिस को डेढ़ घंटे तक जूझना पड़ा। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने जाम हटाया।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गौसपुर नटर्रा निवासी राजेंद्र पासी पुत्र स्व हीरालाल का शव 4 अक्तूबर को घर में फंदे से शव लटका मिला था। पड़ोसी मिथिलेश की सूचना पर पुलिस ने सूचना पुलिस को दी थी। घटना के वक्त मृतक की पत्नी रूपा देवी बच्चों के साथ चंडीगढ़ में थी। रविवार सुबह थाने पहुंची पत्नी रूपा ने गांव के दो युवकों पर पति की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज नहीं की थी। जिस पर रविवार दोपहर आक्रोशित परिजनों ने लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर किरमिली मोड़ के निकट सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर आसीवन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाने का प्रयास किया। हालांकि बिना एफआईआर के लोगों ने जाम हटाने से इंकार कर दिया। इस पर हसनगंज, औरास, फ तेहपुर चौरासी थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। सीओ बांगरमऊ यादवेंद्र यादव, एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर परिजनों ने डेढ़ घंटे बाद जाम हटाया। पत्नी रुपा ने दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों पर रिपेार्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा पर कार्रवाई की मांग
मृतक राजेंद्र की बहन किरन ने हलका इंचार्ज अवधेश प्रजापति पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। किरन ने दरोगा अवधेश पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed