{"_id":"57001d5c4f1c1b3701f002e6","slug":"awarness-drive-against-illeteracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने हाथों में तख्ती लेकर आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे सहित अनेकों उद्घोष करते हुए गांवों का भ्रमण किया। यहां पर संदीप द्विवेदी, प्रवीण कुमार, राकेश वर्मा, मुकेश शुक्ला, अरुण कुमार, शारदा प्रसाद एवं सुरेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। तूरी में संकुल प्रभारी रामबाबू विमल ने प्रभात फेरी निकालकर बच्चों को विद्यालय भेजने को प्रेरित किया। इस दौरान सुधा मिश्रा, कमलेश कुमारी, विनीता, रामेंद्र, पुष्पेंद्र, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं हिलौली के असरेंदा प्राथमिक विद्यालय में एबीआरसी शिवसहाय तिवारी के नेतृत्व में गांव में रैली निकाली। यहां पर ललित त्रिपाठी, अमिता शुक्ला, उषा देवी, जयशंकर तिवारी आदि शिक्षक मौजूद रहे। फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों के प्रवेश कराने के लिए स्कूल के बच्चों ने संकुल प्रभारी के नेतृत्व रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
शकूराबाद न्याय पंचायत के संकुल प्रभारी मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी के नेतृत्व में सैंता गांव में बच्चों ने रैली निकाली। रैली में बेसिक विद्यालयों के बच्चे अपने हाथों में नहीं जायेंगे भैंस चराने, मम्मी भेजो हमें पढ़ाने, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लिये थे।
विज्ञापन
शासन के निर्देश के तहत 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग तक के विद्यालय में नामांकन से वंचित बच्चों के प्रवेश के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। ग्राम प्रधान फातिमा बेगम और रहमत शेर खां भी रैली में शामिल हुए। इस दौरान स्कूल टीचरों में उजमा खातून, सर्वेश गुप्ता, जयपाल, रमा सिंह, जीतेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। बीघापुर में प्राथमिक/प्राथमिक विद्यालय अटवट पुरवा के छात्र/छात्राओं ने संयुक्त रुप से रैली निकाली। रैली में ग्राम प्रधान रामा देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, प्रधान शिक्षक शशिकुमार कनौजिया, विमल द्विवेदी, सहायक शिक्षिका राजकुमारी, किरन देवी प्रेरक, शिवकांती देवी, राजेश कुमार, गंगा विशुन एसएमसी सदस्य तथा तनोरमा देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।