फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Auras Kovid Hospital will get 24 hours of electricity

औरास कोविड अस्पताल को मिलेगी चौबीस घंटे बिजली

Mon, 15 Jun 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Auras Kovid Hospital will get 24 hours of electricity
औरास स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डा.अशुतोष कुमार। - फोटो : UNNAO
औरास(उन्नाव)। स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे कोविड एलवन हॉस्पिटल में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति के लिए हसनगंज फीडर से भी लाइन जोड़ी जाएगी। विद्युत लाइन का काम पूरा होने तक आवश्यकता होने पर नगर पंचायत के जेनरेटर से भी बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

औरास स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड का कोविड एलवन अस्पताल बनाया जा रहा है। रविवार को सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बिजली पानी के साथ बेडों की व्यवस्था देखी। सीएमओ को सीएचसी में एक आरओ सिस्टम लगा मिला। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक और आरओ लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि डीएम के आदेशानुसार औरास फीडर के साथ ही हसनगंज फीडर से भी लाइन जोड़ी जाएगी। बताया कि डीएम ने एसडीओ को निर्देश दे दिए हैं। जब तक दूसरी विद्युत लाइन नहीं पड़ती नगर पंचायत कार्यालय में लगे जेनरेटर से अस्पताल को बिजली आपूर्ति दी जा सकेगी। ताकि चौबीस घंटे मरीजों को बिजली मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed