फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Attempt of self-immolation in Unnao Collectorate: Personnel snatched matches from Divyang

उन्नाव कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास: दिव्यांग से कर्मियों ने माचिस छीनी, सपा नेता पर भूमि कब्जाने करने का आरोप

Tue, 02 Nov 2021 01:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Nov 2021 01:59 PM IST
सार

एसडीएम ने बताया कि भूमि का सीमांकन न होने से विवाद था। अब दोनों पक्ष संतुष्ट हैं। बीघापुर तहसील के भदेवरा गांव निवासी अवधेश कुमार पैर से दिव्यांग है। सोमवार को वह अपनी बुजुर्ग मां शांति देवी के सहारे कलक्ट्रेट पहुंचा।

विज्ञापन
Attempt of self-immolation in Unnao Collectorate: Personnel snatched matches from Divyang
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव में सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाने वाले दिव्यांग ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर खुद पर केरोसिन (मिट्टी का तेल) डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कलक्ट्रेट कर्मियों ने उससे माचिस छीन ली। डीएम ने पीड़ित से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह आरोप से संबंधी शिकायत का निस्तारण न होने से परेशान था।
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम व सीओ को राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम ने भूमि का सीमांकन कर मामले का निस्तारण कर दिया। एसडीएम ने बताया कि भूमि का सीमांकन न होने से विवाद था। अब दोनों पक्ष संतुष्ट हैं। बीघापुर तहसील के भदेवरा गांव निवासी अवधेश कुमार पैर से दिव्यांग है। सोमवार को वह अपनी बुजुर्ग मां शांति देवी के सहारे कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम कार्यालय कक्ष के बाहर पिपिया में साथ लाया केरोसिन खुद पर डाल लिया।
विज्ञापन


वह खुद को आग लगाने जा ही रहा था तभी कलक्ट्रेट कर्मियों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली। घटना के समय डीएम रवींद्र कुमार कलक्ट्रेट के दूसरे तल पर स्थित एनआईसी हाल में शासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में थे। कर्मियों ने अवधेश और उसकी मां को कक्ष में बैठाया। डीएम ने अवधेश से पूरी जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि बक्सर-सुमेरपुर मार्ग पर उसकी तीन बिसुआ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कुछ समय पहले वीरपुर गांव निवासी सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचंद्र उर्फ पप्पू सिंह ने पांच बिसुवा जमीन खरीदी थी। अवधेश ने आरोप लगाया कि चार अक्तूबर को पप्पू सिंह ने उसकी जमीन घेरकर निर्माण शुरू करा दिया। भतीजे दिलीप ने विरोध किया तो मारपीट की धमकी दी। अवधेश के अनुसार उसने बिहार थाने और बीघापुर तहसील में प्रार्थनापत्र दिए लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

डीएम ने एसडीएम बीघापुर अजीत जायसवाल और सीओ डीपी सिंह को फोन कर मामले की जानकारी देकर तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। दोपहर को ही एसडीएम, राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई। पांच घंटे चली पैमाइश के बाद भूमि का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया।

एसडीएम ने बताया कि पप्पू सिंह के निर्माण स्थल पर दो फिट भूमि अवधेश की निकली है। पप्पू सिंह का कहना है कि जिससे जमीन खरीदी थी, वह इसी हिस्से में काबिज था। इसलिए निर्माण करा रहे थे। डीएम ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed