फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ATS scolds three factories in search of Rohingya

रोहिंग्या की तलाश में तीन फैक्टरियों में दबिश, तीन वाहनों से एटीएस के पहुंचने और दो को उठाने की चर्चा

Tue, 16 Mar 2021 01:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
ATS scolds three factories in search of Rohingya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उन्नाव के एक स्लाटर हाउस से रोहिंग्या की गिरफ्तारी व रिमांड पर पूछताछ के आधार पर एटीएस ने 15वें दिन दही चौकी स्थित दो व बंथर स्थित एक फैक्टरी में दबिश दी। तीन वाहनों से टीम के फैक्टरियों में पहुंचने की चर्चा से मजदूरों व फैक्टरी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दो मजदूरों को उठाने की भी चर्चा है। एक स्लाटर हाउस में 28 फरवरी 2021 को लखनऊ एटीएस ने दबिश देकर म्यामांर निवासी रोहिंग्या शाहिद को गिरफ्तार किया था। उसका एक साथी फैक्टरी के पीछे के गेट से भाग निकला था।
विज्ञापन


 

ATS scolds three factories in search of Rohingya
उन्नाव में एटीएस ने मारा था छापा - फोटो : अमर उजाला
शाहिद की निशानदेही पर एटीएस ने उसके किराये के घर कासिम नगर में दबिश देकर पांच लाख की नगदी, आठ पासपोर्ट, इंडिगो फ्लाइट की टिकट, बोर्डिंग पास व कई आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए थे।

शनिवार देर शाम एटीएस ने अन्य रोहिंग्या की तलाश में दही चौकी स्थित दो फैक्टरियों में दबिश दी। तीन वाहनों से एटीएस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। चर्चा है कि यहां की एक फैक्टरी से टीम ने एक मजदूर को उठाया और साथ लेकर अचलगंज के बंथर स्थित दो अन्य फैक्टरियों में दबिश दी।

यहां से भी एक मजदूर को उठाए जाने की चर्चा है। फैक्टरियाें में काम करने वाले मजदूरों के अनुसार एटीएस उन रोहिंग्या मजदूरों की तलाश कर रही है जो म्यांमार से यहां आकर मजदूरी कर रहे हैं। सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि एटीएस द्वारा पुलिस बल की मांग नहीं की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed