फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ATMs help shed flown 15000

एटीएम में मदद के बहाने 15000 उड़ाए

Thu, 10 Dec 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 10 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
ATMs help shed flown 15000
एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मदद करने के बहाने टप्पेबाज ने एक युवक के
विज्ञापन
15 हजार रुपये उड़ा  दिए। मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद युवक को जानकारी हुई तो उसने भाग रहे टप्पेबाज को भीड़ की मदद से पकड़ लिया। जबकि उसका साथी रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस टप्पेबाज से पूछताछ कर रही है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला शांतीनगर निवासी नारेंद्र कुमार बुधवार को सब्जीमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 15000 रुपए निकालने गए थे। एटीएम कार्ड लगाने पर भी रुपये नहीं निकले तो पास  खड़े टप्पेबाज ने मदद के बहाने ने उससे एटीएम कार्ड लेकर कोड पूछा।



मशीन में कार्ड लगाने के बाद उसने यह कहते हुए कार्ड वापस दे दिया कि अभी रुपये नहीं निकल पाएंगे। जैसे नरेंद्र सड़क पर आया तो मोबाइल में रुपये निकलने का एसएमएस आ गया। नरेंद्र ने एटीएम से निकल कर भाग रहे युवक को लोगों की मदद से दौड़ाकर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



बताया जाता है कि कुलदीप के साथ उसके और भी कुछ साथी थे जो रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed