फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   At toll plazas, beating, stoning and firing

टोल प्लाजा पर मारपीट, पथराव और फायरिंग

Sun, 09 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 09 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
 At toll plazas, beating, stoning and firing

नवाबगंज। टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में दो कार में सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बैरियर कर्मियों से मारपीट की। पथराव से एनएचएआई की एंबुलेंस के शीशे भी टूट गए। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग हुई। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक ने बूथ में घुसकर रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना के दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से भाग रहे हमलावरों का पीछा कर रोक लिया। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजगैन थानाध्यक्ष ने बताया कि टोल टैक्स प्लाजा के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर हाइवे पर रविवार दोपहर लखनऊ की ओर जा रहे दो कार सवार युवकों ने टोल टैक्स नहीं दिया और रोकने पर गाली गलौज करने लगे। सहायक प्रबंधक सर्वेश शर्मा के मुताबिक कार सवार युवक लौटकर निपटने की धमकी देते हुए लखनऊ की ओर चले गए। शाम करीब पांच बजे दोनों कार में सवार युवक लौट रहे थे। बैरियर पर टैक्स मांगने पर दोनों कार में सवार युवक लाठी-डंडे लेकर उतरे और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट करने लगे। इस दौरान कुछ युवकों ने एक बूथ के भीतर घुसकर हजारों रुपये की नगदी भी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक प्रबंधक के मुताबिक कर्मचारियों ने हमलावरों से मोर्चा लिया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इससे कई कर्मचारियों को चोटें आईं। मारपीट में टोल प्लाजा के सिस्टम इंजीनियर हरिशंकर प्रधान सिर में गहरी चोट आई है। टोल प्लाजा कर्मियों की सूचना पर नवाबगंज चौकी पुलिस सतर्क हुई और सिपाही केके शर्मा ने बाइक से पीछा कर दोनों कार को थाने के पास रोक लिया।

पुलिस ने कार में सवार कानपुर के कल्याणपुर निवासी जितेंद्र सिंह, नितिन सिंह, नवाबगंज कानपुर के मो. आकिब, श्रीवास मिश्रा, काकादेव के सचिन कुमार, नजीराबाद निवासी विपुल जायसवाल और आशीष पांडेय को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल सिस्टम इंजीनियर हरिकिशन प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सहायक प्रबंधक सर्वेश शर्मा ने युवकों पर मारपीट, लूट और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कार की तलाशी में कोई भी शस्त्र नहीं मिला है। अजगैन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी लोग लखनऊ घूमने गए थे और वहीं लौट रहे थे। बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed