उन्नाव। सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन प्रभार लखनऊ मंडल ने मौरावां थाना क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय आबकारी व पुलिस टीम की मदद से शनिवार को छापा मारा। इस दौरान टीम ने 180 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब की चार भट्ठियों व लहन को भी नष्ट किया गया।
सहायक आबकारी आयुक्त लखनऊ मंडल पवन कुमार ने पुरवा के आबकारी इंस्पेक्टर राजेश प्रताप सिंह व मौरावां थाना पुलिस बल के साथ गांव गौरी, जनवारनखेड़ा, चित्ताखेड़ा, सरईयां बाजार में छापा मारा। इस दौरान टीम ने शराब बनाते हुए बाबूलाल की पत्नी कोयला व मुकेशा पत्नी सहदू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 180 लीटर शराब की गई। साथ ही टीम ने 4 भट्ठी व 1250 किलो लहन भी नष्ट किया। पकड़े गए आरोपियों पर मौरावां थाना में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।