फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Asphaltization of Behta Ishwarikheda road started

Unnao News: बेहटा ईश्वरीखेड़ा मार्ग का डामरीकरण शुरू

Sat, 11 Nov 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Asphaltization of Behta Ishwarikheda road started
असोहा। ब्लॉक के बेहटा-ईश्वरीखेड़ा मार्ग पर डामरीकरण शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र की 25 हजार आबादी को सुहाने सफर की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

विकासखंड के सात किलोमीटर लंबे बेहटा-ईश्वरीखेड़ा मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रीन टेक्नोलॉजी से कराया जा रहा है। इसके लिए 4.29 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
शुक्रवार को सड़क का डामरीकरण कार्यदायी फर्म ने शुरू किया। मालूम होकि लगभग तीन माह से सड़क खोद कर डाल दी गई थी, जिससे राहगीरों को धूल के गुब्बारों से होकर आवागमन करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ग्रीन टेक्नाेलाॅजी से बनने वाली यह जनपद की पहली सड़क है, जिसमें डामरीकरण शुरू किया गया है। सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र की 25 हजार आबादी का आवागमन सुलभ होगा। इस मार्ग का निर्माण कार्य अगस्त 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन तीन माह बाद डामरीकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा, सुम्भारी खुर्द, भादीन, धन्नीपुर, अपरवलखेड़ा, ईश्वरीखेड़ा, शिवदीन खेड़ा, निहालखेड़ा और सैदपुर गांव।

निर्माण के बजाए ग्रीन तकनीकी अलग तरह की होती है। तारकोल, गिट्टी समेत अन्य निर्माण सामग्री के साथ सड़क निर्माण में वेस्ट प्लास्टिक का भी अंश होगा। प्लास्टिक होने से बारिश या लोगो के घरों का पानी उसमें सोखने की बजाए ढाल की ओर बह जाता है। इस तकनीक से सड़क जल्दी खराब नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed