फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ashtadhatu idols of 30 kg stolen from the temple

Unnao News: मंदिर से 30 किलो की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ashtadhatu idols of 30 kg stolen from the temple

विज्ञापन
परियर (उन्नाव)। जोधाखेड़ा गांव में रविवार की रात प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने अष्टधातु से निर्मित राधा-कृष्ण की मूर्तियां पार कर दीं। मूर्तियों का वजन करीब 30 किलो के आसपास है। देर शाम माखी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ और एसओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
मंदिर के संरक्षक अभिनव सिंह ने बताया कि उनके पूर्वजों की चौथी पीढ़ी ने लगभग 150 साल पहले पुस्तैनी जमीन पर ठाकुर द्वारा मंदिर का निर्माण कराया था। 12 मार्च की रात चोरों ने मंदिर गेट पर लगे ताले तोड़कर वहां स्थापित सालों पुरानी अष्टधातु से निर्मित मूर्तियां चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीओ ऋषिकांत शुक्ला और माखी एसओ रामासरे चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मूर्तिया अष्टधातु की हैं या नहीं यह अभी स्पष्ट नही है जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


जीर्णशीर्ण हो चुका है मंदिर
ठाकुर द्वारा मंदिर 150 से अधिक साल पुराना है। इस मंदिर का निर्माण स्व. हरदेव सिंह ने कराया था। मौजूदा समय में मंदिर काफी जीर्णशीर्ण हो चुका है। गांव के कम लोग ही मंदिर में पूजा के लिए आते हैं। अब उनकी चौथी पीढ़ी ही मंदिर की देख रेख करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed