फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   As soon as the cold starts, the risk of pneumonia increases, 165 children reach OPD

Unnao News: ठंड शुरू होते ही निमोनिया का खतरा बढ़ा, ओपीडी में पहुंचे 165 बच्चे

Wed, 29 Nov 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
As soon as the cold starts, the risk of pneumonia increases, 165 children reach OPD
उन्नाव। ठंड शुरू होते ही जिला अस्पताल में निमोनिया जैसे लक्षण वाले बच्चों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

डाॅक्टरों के अनुसार कम कपड़े और सर्दी से बचाने में लापरवाही की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ के पास 165 बच्चे पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चों को दवा और उनके परिजनों को ठंड से बचाव, खान-पान ठीक रखने की सलाह दी।
ठंड के मौसम में बच्चों में निमोनिया का जोखिम बढ़ जाता है। यह बैक्टीरियल संक्रमण है, जो फेफड़ो को प्रभावित करता है। डॉक्टरों के अनुसार पांच साल तक के बच्चे काफी जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। इस बीमारी में बच्चों को सांस लेने तकलीफ, कंपकंपी लगना और नाखून नीले होने लगते हैं। इसमें शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर जाता है। शरीर में थकान और पानी की कमी होने पर खतरा और बढ़ जाता है। ठंड के दिनों में बच्चों को सर्दी से बचाना जरूरी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में निमोनिया लक्षण वाले 165 बच्चे बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें देखा दवा दी और उनके परिजनों को ठंड से बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डॉ.बृजकुमार ने बताया कि निमोनिया से बचाव के लिए सफाई और ताजा खानपान जरूरी है। बताया कि बच्चों की दूध की बोतल को पानी में उबाल कर प्रयोग करें। पूरी बांह के कपड़े पहनाएं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न कराएं। मच्छरों से बचाव करें, ताजा भोजन करें, गुनगुना पानी पीएं। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी प्रकार की दवा न दें।

नाखून नीले होना, शरीर में कंपकंपी लगना, शरीर का तापमान गिरना, सूखी खांसी आना, सांस लेने में दिक्कत, धुएं से एलर्जी होना, ऑक्सीजन की मात्रा कम होना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed