फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Arrested for selling fake sewing machine of branded company

Unnao Cime: ब्रांडेड कंपनी की नकली सिलाई मशीन बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Arrested for selling fake sewing machine of branded company

उन्नाव जिले में कस्बा हसनगंज में एक नामी कंपनी की नकली सिलाई मशीन बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नई दिल्ली निवासी लाल सिंह कादयान ऊषा सिलाई मशीन कंपनी ऊषा में मैनेजर हैं। उन्होंने हसनगंज पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कस्बे में छरेहरा गांव निवासी पप्पू, घटिया मशीनों में उनकी कंपनी का स्टीकर लगाकर बेच रहा है। पुलिस ने मैनेजर के साथ दुकान में छापा मारा तो मौके पर 11 सिलाई मशीन सहित दुकानदार को पकड़ा। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि कंपनी के मैनेजर की तहरीर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन बेचने में छह गिरफ्तार
उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन बेचने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि कानपुर के पटकापुर निवासी जनमेजय ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने चार लोगों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके दूसरे की भूमि को बेचने का आरोप लगाया था। विवेचना में एक आरोपी निर्दोष पाया गया, जबकि रिपोर्ट में तीन अन्य के नाम बढ़ाए गए। सूचना पर छह आरोपियों चंद्र प्रकाश यादव उर्फ कल्लू निवासी शेरअलीखेड़ा, गिरधारी लाल, बेचेलाल व अनीस सिंगरोसी, विक्रम यादव निवासी अमीरअलीखेड़ा व दीपक राठौर निवासी सिविल लाइन को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। दूसरों की जमीन धोखाधड़ी कर बिक्री करने के मामलेे में इसके पूर्व भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed