फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Approval for the construction of temporary jail in Government College Bakkheda

राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा में बनेगी अस्थायी जेल

Sun, 19 Apr 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Approval for the construction of temporary jail in Government College Bakkheda
उन्नाव। जिले में जिन जमातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उनमें गिरफ्तार होने वालों के लिए अस्थायी जेल बनाने की कार्रवाई शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने बक्खाखेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय को अस्थायी जेल बनाने को मंजूरी दे दी है। डीएम ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में अब तक एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह जमाती लॉकडाउन से पहले और बाद तक अपने अन्य 10 साथियों के साथ पुरवा क्षेत्र में रहा और अपने धर्म का प्रचार-प्रसार किया। 29 मार्च को बिना प्रशासन व पुलिस को जानकारी दिए संक्रमित जमाती अपने साथियों के साथ छिपकर बस से शहर आ गया और मोहल्ला शेखवाड़ा में दोस्त के घर रहने लगा। दिल्ली से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने इसे पकड़ा और सरस्वती मेडिकल कालेज भेजा था। जहां इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला छुपाने पर संक्रमित जमाती, उसके दोस्त समेत 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब यदि पुलिस इनकी गिरफ्तारी करती है तो उन्हें जिला कारागार न भेजकर बक्खाखेड़ा राजकीय महाविद्यालय में बनाई जा रही अस्थायी जेल में भेजा जाएगा। डीएम रवींद्र कुमार ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर राजकीय महाविद्यालय में अस्थायी जेल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस अस्थायी जेल में कोरोना योद्धाओं से अभद्रता व मारपीट करने वाले आइसोलेट और क्वारंटीन लोगों को भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed