फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Application dates announced for scholarship

Unnao News: छात्रवृत्ति के लिए घोषित हुईं आवेदन की तिथियां

Tue, 02 Jul 2024 04:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Application dates announced for scholarship
उन्नाव। दशमोत्तर व पूर्व दशम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तारीख जारी कर दी गई है। कक्षा 11 से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं 12 जुलाई और कक्षा नौ व दस के बच्चे 10 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति के दशमोत्तर के छात्र-छात्राएं (कक्षा 11 से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले) छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पहले चरण में 12 जुलाई से 16 नवंबर तक, दूसरे चरण में 17 नवंबर से 31 दिसंबर और तीसरे चरण में एक जनवरी 2025 से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सामान्य वर्ग, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को केवल दो चरणों 12 जुलाई से 16 नवंबर और 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सभी को हार्डकॉपी आवेदन के सात दिन के अंदर विद्यालय में जमा करनी होगी। विद्यालय द्वारा केवल एससी के छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र तीन चरणों 25 नवंबर, 16 जनवरी 2025 व 16 अप्रैल तक ऑनलाइन सत्यापित व अग्रसारित करना होगा। सामान्य, पिछड़ा व अल्पसंख्यक के छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र दो चरणों में 25 नवंबर व 16 जनवरी तक सत्यापित करके आगे फारवर्ड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा नौ व 10 के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 जुलाई
जिला समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक, पूर्व दशम छात्रवृत्ति (कक्षा नौ व 10 ) के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 10 जुलाई से दो सितंबर तक रहेगी। हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करने की तारीख आवेदन पत्र भरने के सात दिन के अंदर और विलंब से आठ नवंबर 2024 तक होगी। विद्यालय आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित व अग्रसारित 11 जुलाई से 18 नवंबर तक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed