फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Appeal for compliance with lockdown by meeting with councilors

सभासदों के साथ बैठककर लॉकडाउन के अनुपालन की अपील

Tue, 21 Apr 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Appeal for compliance with lockdown by meeting with councilors
सदर कोतवाली में सभासदों के साथ बैठक करते सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल । - फोटो : UNNAO
फोटो नंबर, 28, परिचय सदर कोतवाली में सभासदों के साथ बैठक करते सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल।
विज्ञापन

सभासदों के साथ बैठककर लॉकडाउन के अनुपालन की अपील
रेड जोन एरिया के सभासदों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ने सदर कोतवाली में की बैठक
रमजान पर्व को लेकर भी होम डिलीवरी के जरिए आवश्यक वस्तुओं की होगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के मोहल्ला शेखवाड़ा में संक्रमित के मिलने के बाद लॉकडाउन के अनुपालन में कोई चूक न हो, इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने सोमवार को सदर कोतवाली में 8 वार्डों के सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने रमजान पर्व को लेकर होम डिलीवरी के जरिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति किए जाने की बात कही।

सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने सभी सभासदों से अपील कि वार्डों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने से लोगों को रोकें। रमजान पर्व पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए उन्होंने सभासदों से प्रशासन की मदद की बात कही। कहा कि यदि किसी को किसी भी आवश्यक वस्तु की जरूरत हो तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। होम डिलीवरी के जरिए आवश्यक वस्तु जरूरतमंद के घर पहुंचाई जाएगी। कहा कि कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। पुलिस उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में अमित सिंह बउवा, मेराज, इरशाद, डा. अशरफ, फुरकान समेत अन्य सभासद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed