फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Another video viral in Kuldeep Sengar Case, unnao

कुलदीप सेंगर प्रकरण: माखी दुष्कर्म पीड़िता ने एक और वीडियो वायरल किया, बोली- नहीं हो रही सुनवाई

Sun, 31 Oct 2021 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Oct 2021 09:29 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वकील व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उसे बर्बाद करने पर तुले हैं। पीड़िता ने सभी अधिकारियों व न्यायिक अधिकारियों से न्याय की मांग करते हुए एक वकील और पूर्व जिला पंचायत सदस्य की सुरक्षा हटाने की भी मांग की है।

विज्ञापन
Another video viral in Kuldeep Sengar Case, unnao
पीड़िता ने एक और वीडियो वायरल किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सजायाप्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है। आरोप लगाया है कि पूर्व में उसके प्रकरण की पैरवी कर रहे दो वकीलों ने उसे टीसी उपलब्ध कराई थी। बाद में विधायक के दबाव में उन्होंने पैरवी से हाथ खींच लिया।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक सीआरपीएफ की सुरक्षा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वकील गलत उपयोग कर रहे हैं। वीडियो में विधायक पक्ष के तीन लोगों का नाम लेते हुए उन पर कानपुर में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वीडियो में बताया है कि उसके पक्ष से पूर्व में पैरवी कर रहे वकील की मदद से तीनों ने जमानत पा ली।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि वकील व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उसे बर्बाद करने पर तुले हैं। पीड़िता ने सभी अधिकारियों व न्यायिक अधिकारियों से न्याय की मांग करते हुए एक वकील और पूर्व जिला पंचायत सदस्य की सुरक्षा हटाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed