{"_id":"685c3e939ee1cff287029b34","slug":"another-video-of-bike-riders-doing-stunts-near-highway-toll-plaza-goes-viral-unnao-news-c-221-1-uno1001-133072-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे टोल प्लाजा के पास बाइक सवारों के स्टंट का एक और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे टोल प्लाजा के पास बाइक सवारों के स्टंट का एक और वीडियो वायरल
विज्ञापन
हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा के पास स्टंट करते बाइक सवार।
- फोटो : संगठन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्टंटबाजी थम नहीं रही है। लगातार युवा बाइक से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को टोल प्लाजा के पास का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बाइक सवार एक युवक को पीछे बिठाकर पिछला पहिया उठाकर स्टंट करता दिख रहा है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कही है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर फिल्मी गाने पर बना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बाइक सवार एक युवक को पीछे बिठाकर स्टॉपी (बाइक का पिछला हिस्सा उठाकर) स्टंट करता नजर आ रहा है। यही नहीं उसका लोग वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं।
हाईवे पर 25 दिन के अंदर स्टंट बाजी का यह तीसरा वीडियो है। मंगलवार को भी स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। उन युवकों का अब तक पुलिस पता नहीं कर पाई है। यह युवा सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रख दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने बताया कि स्टंटबाजों की पहचान की जा रही है। एक जून को चार बाइकों को सीज कर छह युवकों का चालान किया गया था। अब और सख्त कार्रवाई होगी, ताकि लोग इस तरह की हरकत न कर सकें।