फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Another dumper collided with the parked dumper from behind, jammed for six hours

Unnao News: खड़े डंपर में पीछे से भिड़ा दूसरा डंपर, लगा छह घंटे जाम

Thu, 22 Feb 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 22 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Another dumper collided with the parked dumper from behind, jammed for six hours
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर नसरतपुर गांव के पास बुधवार सुबह छह बजे एक ढाबे के सामने सड़क के किनारे घेरकर खड़े गिट्टी लदे डंपर में पीछे से दूसरा गिट्टी लदा डंपर टकरा गया। घटना के बाद दोनों चालक डंपर छोड़कर भाग गए। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने चालकों का पता लगाया पर पता न चला। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते जाम तीन किलोमीटर तक पहुंच गया। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगाकर डंपरों को जैसे तैसे हटवाया और जाम खुलवाया। इस दौरान छह घंटे तक लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


डंपर चालक जिला बाराबंकी के कुर्सी निवासी गुड्डू और जिला हमीरपुर के थाना मदोहा निवासी परिचालक धर्मेंद्र डंपर में हमीरपुर से गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर नसरतपुर गांव के पास बुधवार एक डंपर ढाबे के पास सड़क घेरकर खड़ा गया। तभी पीछे से आ रहा दूसरा डंपर भिड़ गया। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकले। दोनों ओर वाहनों के पहिये थमने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों की तलाश की लेकिन कुछ पता न चला। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाई। यह प्रक्रिया पूरी करने में सुबह 11 बजे गए। इसके बाद दोपहर 12 बजे जाम खुला और यातायात शुरू हुआ। कोतवाल राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पहले से खड़े डंपर में पीछे से दूसरा डंपर घुसा था। दोनों के चालक मौके से भाग निकले थे। इससे जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed