फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Announcement of giving government job to martyr's wife

Unnao News: शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा

Thu, 22 Feb 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 22 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Announcement of giving government job to martyr's wife
मौरावां। ब्लॉक हिलौली की ग्राम पंचायत गुलरिहा के मजरे ककरारीखेड़ा निवासी शहीद श्याम सिंह यादव की पत्नी को प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। पत्नी विनीता ने नौकरी से संबंधित अभी तक किसी प्रकार का पत्र न मिलने की बात कही है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शहीद की पत्नी को नौकरी के लिए प्रस्ताव पहले ही भेजा गया था। अभी आदेश पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

गांव ककरारीखेड़ा निवासी किसान सुंदर लाल यादव के इकलौते बेटे श्याम सिंह यादव भारतीय सेना में सात जुलाई 2011 को लांस नायक के पद पर तैनात हुए थे। 23 दिसंबर 2022 सेना के वाहन से 20 सैनिकों के साथ बार्डर में जा रहे थे। तभी सिक्किम राज्य की सिलीगुड़ी के पास सैनिक वाहन एक गहरी खाई में गिर गया था। हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। इसमें श्याम सिंह यादव भी शामिल थे। योगी सरकार ने परिवार के भरण पोषण के लिए शहीद की पत्नी विनीता यादव को नौकरी देने का वादा किया था। मंगलवार को शासन की ओर से नौकरी देने की जानकारी दी गई। पिता ने बताया कि शहीद स्मारक स्थल व खेल मैदान और सड़क का नामकरण करने की घोषणा हुई थी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मधु मिश्रा ने बताया कि श्याम सिंह के शहीद होने के बाद ही पत्नी विनीता को सरकारी नौकरी के लिए सभी जरूरी प्रपत्र भेज दिए गए था। जल्द ही शासन से इसका जारी होने और जिला मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed