{"_id":"5d93a9488ebc3e93b9523355","slug":"angry-young-man-dies-because-of-wife-s-maternal-uncle-unnao-news-knp5171620121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने जान दी
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध कार चालक ने जहर खाकर जान दे दी। मां ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव निवासी सरोज कुमार (25) पुत्र कल्लू लखनऊ में ओला कंपनी की कार चलाता था। लखनऊ में ही वह पत्नी रिया व एक बच्चे के साथ रहता था। एक माह पूर्व उसने पत्नी व बच्चे को गांव लाकर छोड़ दिया और अकेले लखनऊ में रहने लगा। पत्नी लगातार उससे लखनऊ में रहने का दबाव बनाने लगी। लगभग 15 दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई।
पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर सरोज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से दुखी मां मुन्नीदेवी ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक 15 दिन पहले बहू उसके बेटे से झगड़ा कर मायके चली गई थी। वह बेटे का फोन भी नहीं उठाती थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने मौत को गले लगा लिया। सूचना के बाद बहू अंतिम संस्कार तक में नहीं आई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।