फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Anganwadi staff was held responsible for the girl's death

Unnao News: आंगनबाड़ी स्टाफ को बताया बच्ची की मौत का जिम्मेदार

Sat, 30 Aug 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi staff was held responsible for the girl's death
बीघापुर। तीन दिन पहले सड़क हादसे में चार साल की बच्ची की मौत हो गई थी। इस पर शुक्रवार को परिजन आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां तैनात स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची सीडीपीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बारासगवर थाना क्षेत्र के नानमऊ गांव निवासी सुनीत की बेटी संचालिका (7) घर के पास ही आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती थी। 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे छुट्टी के बाद अकेली घर लौट रही थी। ऊंचगांव-बक्सर मार्ग पार करते समय वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को बच्ची की मां सरिता, दादी राजरानी और परिवार की ही बिटान, कंचन, कोमल, मिलन, आरती और चाचा गोलू मोहल्लेवासियों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। इन लोगों ने केंद्र में तैनात कर्मियों की लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप लगाया और हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और सीडीपीओ संगीता आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और परिजनों से बात की। परिजनों ने बताया कि अगर स्टॉफ के लोग बच्ची को सड़क पार करा देते तो शायद उसकी जान न होती। परिजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को तत्काल हटाने की मांग की। सीडीपीओ ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से आर्थिक सहायता की मांग करने पर कहा कि उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। इसके बार परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed