फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Anganbadi staff memorandum submitted to the City Magistrate.

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।

Thu, 25 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anganbadi staff memorandum submitted to the City Magistrate.

उन्नाव। पोषाहार देने में सीडीपीओ और सुपरवाइजर पर उगाही का आरोप लगाते हुए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सीडीपीओ और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सदर विधायक पंकज गुप्ता की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां डीएम कार्यालय पहुंची। यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी को दिए ज्ञापन में बताया कि मुख्यालय से हाटकुक्ड योजना के अंतर्गत हर परियोजना को धनराशि भेजी जा रही है। वर्तमान में जनपद में समस्त परियोजनाओं पर तैनात सीडीपीओ और सुपरवाइजर प्रति आंगनबाड़ी कार्यकत्री से 1600 रुपये पोषाहार देने के रूप में वसूल रही हैं।
विज्ञापन


 इसके अलावा आडिट के लिए 300 रुपये अलग से लिए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि शहर के अलावा नवाबगंज, सिकंदरपुर करन सीडीपीओ भी अवैध वसूली कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार में लिप्त इन सीडीपीओ व सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई कर धनराशि वापस न कराया गया तो 29 जून से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मांग की कि सीडीपीओ व सुपरवाइजरों को निलंबित किया जाए। ज्ञापन देने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed