फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An engineer committed suicide by hanging himself due to depression after losing his job

Kanpur News: नौकरी छूटने से अवसाद में इंजीनियर ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 19 May 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
An engineer committed suicide by hanging himself due to depression after losing his job
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र में नौकरी छूटने से अवसाद में चल रहे इंजीनियर ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। घर के बाकी लोग उसके साले की शादी में गए हुए थे, घर पर कोई नहीं था। रविवार सुबह घर लौटे पर परिजनों ने दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

रतनपुर कालोनी निवासी शिशुपाल (32) रेवाड़ी स्थित एक कंपनी में इंजीनियर थे। पिता रामसेवक ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। वह लगातार दूसरी जगह नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। बताया कि शनिवार को साले अभय की नौबस्ता में शादी थी। पत्नी नेहा, बच्चे ईशानवी, युवराज, मां माया और अन्य लोग गए थे। बेटे शिशुपाल ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही थी।लेकिन वह देर रात तक नहीं पहुंचा। रविवार सुबह वह लोग विदाई होने के बाद घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद फोन किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। सूचना पर पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed