फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   amrit sarovar plan begining

गांवों में अमृत सरोवर के लिए हुआ भूमिपूजन

Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
amrit sarovar plan begining
सिकंदरपुरकर्ण में अमृत सरोवर निर्माण का शिलान्यास करते भगवंतनगर विधायक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर (मॉडल तालाब) निर्माण की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विधायकों ने एक साथ 71 सरोवरों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

सरोवर का निर्माण मनरेगा, केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग की धनराशि से होगा। बुधवार को विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत भतांवा में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भूमि पूजन किया। विधायक ने बीडीओ मुनेश चंद्र, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा व निर्मल यादव के साथ फावड़ा चलाया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हीरालाल व ग्राम प्रधान सरोज मौजूद रहीं। बिछिया के पांच गांवों रामपुर खालसा, टीकर गढ़ी, पर्डीखुर्द, कोरारीकला व ओरहर में सदर विधायक ने सरोवर की खोदाई का शुभारंभ किया। रामपुर खालसा में डीएम रवींद्र कुमार ने भी फावड़ा चलाया। प्रमुख नीरज गुप्ता, डीडीओ मनीष कुमार, बीडीओ अमित शुक्ला, एडीओ पंचायत अनिल राणा, जेई आरईडी राखी द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मियागंज में कनिगांव, पानापुर कला व आसीवन में सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने अमृत सरोवर की आधारशिला रखी। बीडीओ विनोदमणि त्रिपाठी, ग्राम पंचायत सचिव वेदप्रकाश वर्मा, सरोज सैनी, नीरज दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद और सहदानी में अमृत सरोवर का शिलान्यास विधायक श्रीकांत कटियार ने किया। इसके अलावा अवैक, खंभौली और खैरहन में भी भूमि पूजन किया गया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव पूनम देवी आदि मौजूद रहे। बीघापुर की ग्राम पंचायत बारा हरदो में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह व बीडीओ दिनेश कुमार यादव ने शुरुआत की। ग्राम पंचायत खरझारा व अकबरपुर में अमृत सरोवर का कार्य शुरू कराया गया। अवर अभियंता सुनील वर्मा, प्रमुख पति पवन पासवान, ग्रामप्रधान मनोज, सचिव योगेश सिंह यादव, तकनीकी सहायक विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पैतृक गांव में भी हुई शुरुआत
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के पैतृक गांव लउवासिंहनखेड़ा सहित संदाना, गुलरिहा व बेहटा में सरोवर निर्माण की शुरुआत हुई। यहां पर विधायक अनिल सिंह व प्रमुख हिलौली दिलीप कुमार दीक्षित ने भूमि पूजन किया। बीडीओ अमित कुमार मिश्रा व राजन दीक्षित आदि मौजूद रहे। फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत शिवपुरी में विधायक श्रीकांत कटियार ने शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा, प्रधान कलावती, शंकर दयाल, संजय यादव, प्रकाश शुक्ला व रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed