फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ambedkar

आंबेडकर प्रतिमा लगाने पर दो पक्षों में विवाद

Sun, 13 Feb 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
ambedkar
झाड़ी में छिपाकर लगाई गई प्रतिमा। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। सदर तहसील क्षेत्र के मुन्नाखेड़ा में तालाब के पास आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस व तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी। लेखपाल ने प्रतिमा के लिए कोई भूमि चिह्नित न होने की बात कही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ब्लाक सरोसी के मुन्नाखेड़ा में रविवार को झाड़ी के बीच आंबेडकर प्रतिमा लगी देखकर गांव के राजेश, रामखिलावन व रामप्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने के लिए गुपचुप तरीके से प्रतिमा लगाई गई है। जबकि यह भूमि उनके सहन में आती है। वहीं गांव के शुभम व उसकी मां रामश्री ने बताया कि खड़ंजे के दूसरी ओर उनका पांच वर्ष से कब्जा है। वहां मवेशी बांध रहे थे। पांच दिन पहले आंबेडकर प्रतिमा लगाई है।
विज्ञापन

लेखपाल अनिल त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति नहीं ली गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। पंचायत सचिव अवधेश श्रीवास्तव ने जानकारी से इनकार किया।

मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed