फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   All members registered in ration card will have to undergo e-KYC.

Unnao News: राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का कराना होगा ई-केवाईसी

Tue, 11 Jun 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
All members registered in ration card will have to undergo e-KYC.
उन्नाव। राशन कार्डाें में दर्ज सभी सदस्यों (यूनिट) का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सदस्यों को नजदीक की कोटे की दुकान पर जाना होगा। वहां पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। इसकी अंतिम तारीख 30 जून है।
विज्ञापन

जनपद में कुल राशनकार्ड 6.03 लाख हैं। इसमें 1.44 लाख अंत्योदय और शेष पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। इन कार्डों में करीब 23.75 लाख यूनिट दर्ज हैं। हालांकि यूनिटों में किसी की शादी हो चुकी है तो किसी की मृत्यु। इसके बाद भी सदस्यों में किसी एक के अंगूठे निशान से राशन दिया जा रहा है। ऐसे ही मामलों को हटाने के लिए शासन ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

ई-केवाईसी के लिए इसी माह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉश के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निशुल्क कराया जाएगा। लाभार्थी अपनी नजदीक की किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकेंगे। ई-केवाईसी के दौरान लाभार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---
मोबाइल नंबर भी जोड़ने की मिलेगी सुविधा
ई-केवाईसी के साथ राशनकार्ड से मोबाइल नंबर भी जोड़े जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नंबर फीड या संशोधित किया जा सकेगा। भविष्य में इस मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले राशन की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके अलावा यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवार के लोगों का संबंध गलत अंकित है तो तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा।

--
कोट--------
सभी राशनकार्ड सदस्यों को ई-केवाईसी कराना होगा। इसके लिए 30 जून की तारीख तय की गई है। कोटेदारों को इससे संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो सदस्य बाहर रह रहे हैं वह प्रदेश की किसी भी दुकान में जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
- राज बहादुर सिंह, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed