फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   alas! police wuld have taken action

’अधिकारी एक्शन लेते तो न होती बेटे की हत्या’

Fri, 07 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 07 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
alas! police wuld have taken action
meeting with DM - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गंगाघाट नगर पालिका चेयरमैन मनोज गुप्ता ने बेटे अभिजीत की हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। गुरुवार को गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे पालिका चेयरमैन ने डीएम सुरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारियों से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी में लेटलतीफी पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को पूर्व में की गई शिकायतों के प्रमाण भी दिखाए। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या के लिए वह अधिकारी भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने पूर्व में शिकायतों पर एक्शन नहीं लिया। उन्होंने डीएम से घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

मालूम हो कि गंगाघाट नगर पालिका चेयरमैन मनोज गुप्ता के बड़े बेटे अभिजीत उर्फ दीपक का शव मंगलवार देर शाम सहजनी सब स्टेशन के पास सड़क पर मिला था। हादसे के बाद मनोज गुप्ता ने सभासद अभिलाषा मिश्रा उनके पति मनोज मिश्रा, ठेकेदार अशोक अग्निहोत्री और सुरेश पंडा पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार सुबह चेयरमैन अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर बताया कि ठेकेदार अशोक व अन्य आरोपी उनसे रंजिश मानते थे। विकास कार्यों में अनियमितता पर आए दिन विवाद भी होता था। आरोप लगाया कि ठेकेदार कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से उनपर लागत से अधिक भुगतान का दबाव डालता था। जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। सभासद अभिलाषा मिश्रा ने उनके साथ उनके कार्यालय में कई बार अभद्रता का। प्रमाण के तौर पर उन्होंने सीसी टीवी फुटेज प्रशासन को दिए फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी सुरेश पंडा के लिए उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के बाहर उन पर रिवाल्वर से गोली चलाई इसके भी साक्ष्य दिए, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने डीएम सुरेंद्र सिंह से घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। डीएम ने मनोज गुप्ता को निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed