{"_id":"64c16856693687d5fb0ee93a","slug":"air-boom-in-the-front-wheel-of-the-bus-exploded-panic-among-the-passengers-unnao-news-c-221-1-sknp1054-1059-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बस के अगले पहिये में लगा एयरबूम फटा, यात्रियों में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बस के अगले पहिये में लगा एयरबूम फटा, यात्रियों में अफरातफरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट स्लीपर बस के आगे के पहिये के पास लगा एयरबूम फट जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस के रुकते ही यात्री उतर गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने मैकेनिक बुलवाया और दोपहर दो बजे बस ठीक हो पाई। इस दौरान करीब आठ घंटे तक यात्री परेशान रहे।
प्राइवेट स्लीपर बस बुधवार सुबह करीब छह बजे 105 यात्रियों को लेकर दिल्ली से बिहार के जिला सुपौल जा रही थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के आगे पहुंची ही थी तभी बस के आगे पहिये के पास लगा एयरबूम फट गया। तेज धमाका और धुआं देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। नोएडा निवासी चालक भगवानलाल और परिचालक बिहार के सुपौल निवासी विनोद कुमार घंटों मशक्कत के बाद भी ठीक नहीं कर पाए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम पहुंची और बांगरमऊ से मैकेनिक बुलाकर बस को ठीक कराया, दोपहर बाद दो बजे बस गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान करीब आठ घंटे यात्री परेशान रहे।