फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Agra - Lucknow Express, they will be on the air strip

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बनेगी एयर स्ट्रिप

Mon, 01 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 01 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Agra - Lucknow Express, they will be on the air strip

लखनऊ से आगरा के बीच बनाए जा रहे एक्सप्रेस वे में जनपद की सीमा बांगरमऊ क्षेत्र में एयर स्ट्रिप बनाई जाएगी। इस एयर स्ट्रिप पर आपातकालीन परिस्थितियों में एयरफोर्स के विमान उतर सकेंगे।

विज्ञापन



एयर स्ट्रिप निर्माण के संबंध में एयरफोर्स के अधिकारी कार्यदाई संस्था के अफसरों के साथ मौका मुआयना कर चुके हैं। अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू होने की संभावना तेज हो गई है।
विज्ञापन


 
प्रदेश की सपा सरकार आगरा से लखनऊ के बीच सबसे लंबा 300 किमी. सिक्स लेन एक्सप्रेस वे का निर्माण करा रही है। इसकी लागत 15000 करोड़ रुपये (भूमि अधिग्रहण सहित) रखी गई है। एक्सप्रेस वे जनपद की सीमा से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस परियोजना में जिले की तीन तहसील सफीपुर, बांगरमऊ व हसनगंज के 50 गांवों के लोगों की 661.3814 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इसके अलावा 39 हेक्टेअर भूमि सरकारी है


भारतीय वायु सेना (एयरफोर्स) इस सिक्स लेन एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ क्षेत्र में एयर स्ट्रिप का निर्माण कराने जा रही है। एयर स्ट्रिप बनाने के पीछे का उद्देश्य बताया जा रहा है कि आपातकालीन स्थितियों के दौरान यहां पर एयरफोर्स के विमान उतरकर उड़ान भर सकेंगे।


एयर स्ट्रिप निर्माण को 28 जनवरी को वायुसेना के अधिकारियों ने यूपीडा और तहसील अफसरों के साथ मौका मुआयना किया था। साथ ही स्ट्रिप निर्माण के लिए जिस जमीन का चयन किया गया है, उसकी जांच पड़ताल कराकर नापजोख कराई थी।

 
यह एयर स्ट्रिप बांगरमऊ के गांव कबीरपुर से जोगीकोट के बीच 14 किमी. क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसकी जद में आने वाली किसानों की जमीनों का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है।


बताया कि 100 बीघा भूमि में एयर स्ट्रिप का निर्माण कराया जाएगा। अधिकारियों के मौका मुआयना किए जाने के बाद से इसके जल्द निर्माण शुरू होने की संभावनाओं को बल मिला है।

 

एक्सप्रेस वे के दो साल में पूर्ण होने की संभावना- आगरा से लखनऊ के बीच निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे का कार्य दो वर्ष में पूर्ण होने की बात कही जा रही है।


कन्नौज के ब्लाक तालग्राम से बांगरमऊ की सीमा तक के एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य एफकोन इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड निर्माण इकाई को दिया गया है। इसकी कुल लंबाई 63 किमी. है। लागत करीब 1630 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक्सप्रेस वे के लिए जो जमीन अधिग्रहीत की गई है, उसके किसानों को 16 लाख रुपये प्रति बीघा का मुआवजा दिया है।

 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ क्षेत्र में भारतीय वायुसेना एयर स्ट्रिप का निर्माण कराएगी। इस एयर स्ट्रिप पर विमान लैंड व उड़ान भर सकेंगे। एयरफोर्स के अधिकारियों ने क्षेत्र की जांच कर ली है। - आनंद मोहन उपाध्याय, तहसीलदार यूपीडा लखनऊ।

 
एक्सप्रेस वे निर्माण को जब जमीन अधिग्रहीत की जा रही थी, तभी एयर स्ट्रिप के लिए व्यवस्था कर ली गई थी। कबीरपुर से जोगीकोट के बीच 14 किमी. क्षेत्र में एयर स्ट्रिप के निर्माण होने की संभावना है।  सरजू प्रसाद शुक्ला, एसडीएम बांगरमऊ, उन्नाव।



बांगरमऊ क्षेत्र का कबीरपुर गांव चकबंदी प्रक्रिया में है। 28 जनवरी को अधिकारियों की मौजूदगी में उस भूमि की नापजोख कर दी गई है, जो प्रस्तावित एयर स्ट्रिप के दायरे में आ रही है।  निषाकांत शास्त्री, लेखपाल चकबंदी विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed