{"_id":"575efab14f1c1bf82311b6a9","slug":"against-electricity-crisis-muslims-raised-voices","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट के खिलाफ नमाजियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के खिलाफ नमाजियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुक्लागंज। नगर में ध्वस्त विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अलग-अलग स्थानों पर आप कार्यकर्ताओं व नमाजियों ने प्रदर्शन व नारेबाजी कर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। बिजली न आने से लोगों की नींद हराम है।
राजधानी मार्ग जामा मस्जिद गौस पुरा मोहल्ला के मुन्ना, मो. सईद, मो. वारिस, मो. आशिफ , मो. सैफ , जावेद, इम्तियाज, इकबाल सहित अन्य कई नामाजियों ने सोमवार को जामा मस्जिद के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि बिजली न आने से रोजेदारों को काफ ी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जब सुबह के समय सख्त जरूरत होती है तब बिजली गुल रहती है। ऐसे में रोजेदारों को भारी परेशानियां झेलना पड़ता है। इसी तरह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका गेट के सामने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर बिजली विभाग को जमकर कोसा। आप के सदस्य पंकज सेठ ने बताया कि दिनों दिन बिजली व्यवस्था चरमराती जा रही है। चौबीस घंटे में केवल पांच से आठ घंटे ही आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
पांच बिजली के पोल एक साथ गिरे, कई चुटहिल
नगर के राजधानी मार्ग पुराने पोस्टआफिस से कार्बाइउ चौराहे तक लगे पांच विद्युत पोल अनियंत्रित हुए डंपर की टक्कर से गिर पड़े। गनीमत रही कि रात होने के कारण सड़क पर सन्नाटा था जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद राह चलते छह बाइक सवार सड़क पर बिखरे तारों में उलझ कर गिर पड़े । वह चुटहिल हो गए। जेई नरसिंह भारती ने बताया कि जो पोल गिरे थे उनमें बिजली नहीं दौड़ रही थी। पुलिस की मदद से खंभे और तार सड़क पर से हटवा दिए गए हैं।
विज्ञापन