फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After the death of the woman, the family members blocked the road

Unnao News: महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 08 Dec 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
After the death of the woman, the family members blocked the road
असोहा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर एक ईट भट्ठा के पास वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के साथ एसडीएम और नायब तहसीलदार पहुंचे और परिजनों को समझाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया, तब दो घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मझखोरिया निवासी सुशील कुमार पत्नी आरती (35) के साथ शनिवार सुबह सात बजे बाइक से तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने जा रहा था। गांव के बाहर निकलते ही उसने पत्नी आरती को सड़क किनारे खड़ा किया और पास के होटल में नाश्ता लेने चला गया। आरती पैदल तालाब की ओर जाने लगीं। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर एक भट्टा के पास उन्नाव की ओर से आ रहे वाहन की टक्कर से आरती सड़क पर गिरीं और पहिया चढ़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पति, ससुर रमेश गौड़ और अन्य परिजन पहुंच गए। नाराज लोगों ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेने के साथ कृषि भूमि का आवंटन और सहायता राशि दिलाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बात न बनने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर, नायब तहसीलदार विजयरंजन श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के ससुर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, तब परिजन शांत हुआ और नौ बजे जाम खुल सका। मृतका के दो बेटे नितिन, अंश और बेटी वंशिका है। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed