फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After the death of assistant Aanganbadi imposed jam

आंगनबाड़ी सहायिका की मौत के बाद लगाया जाम

Sat, 22 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 22 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
After the death of assistant Aanganbadi imposed jam

मियागंज। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक सड़क पार कर रही आंगनबाड़ी सहायिका को रौंदते हुए सड़क किनारे तालाब में पलट गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन शव लेकर घटना स्थल पहुंचे और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंचे हसनगंज ब्लाक प्रमुख ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी सरोजनी (50) पत्नी सियाराम गुप्ता आसीवन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिए जा रही थी। तभी थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित नई बस्ती चौराहा के पास सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सरोजनी को कुचलते हुए पास में ही सड़क किनारे स्थित तालाब में पलट गया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिजन और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को उठाकर घटना स्थल पर रखकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने समझाने का प्रयास किया मगर प्रदर्शन कर रहे लोग किसी उच्चाधिकारी को मौके  पर बुलाने और आर्थिक मदद दिलाने की मांग पर अड़ गए। हसनगंज ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र सिंह ब्रह्मचारी ने हरसंभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम खुलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed