फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After one and a half month sprint on Saturday ROB fill vehicle

डेढ़ माह बाद फिर शनिवार से आरओबी पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Tue, 22 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 22 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
After one and a half month sprint on Saturday ROB fill vehicle
हाइवे स्थित आरओबी में ढाली गई स्लेब की नाप करते पीएनसी के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ-कानपुर हाइवे से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है कि बीते आठ अक्तूबर को दरार आने के करीब डेढ़ माह बाद अब एक बार फिर से आरओबी पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। शनिवार से आरओबी को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। अफसरों की मानें तो ढलाई के बाद अब स्लेब पूरी तरह से पककर तैयार हो गई है। एक दो दिनों में फिनिसिंग करवाकर इसे शनिवार को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रायबरेली क्रासिंग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की स्लेब के र्ज्वाइंट में कानपुर से लखनऊ जाने वाले रूट पर बीती आठ अक्तूबर को बड़ी दरार आ गई थी। इसके बाद इसे वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था और स्लेब के दोनों छोरों को काटकर दोबारा हैवी सरिया डालकर स्लेब ढाली गई थी। इसके बाद करीब एक माह तक स्लेब के पकने के बाद अब निर्माणदायी कंपनी पीएनसी के अधिकारियों ने इसे खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कंपनी के जेई रनवीर सिंह ने बताया कि आरओबी की स्लेब अब पूरी तरह से तैयार है। एस दो दिनों में इसकी फिनिसिंग करवाकर शनिवार से इस पर वाहनों का आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed