फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After delivery the woman's condition deteriorates, death

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Wed, 15 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 15 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
After delivery the woman's condition deteriorates, death
प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्ची को लेकर जाती उसकी दादी - फोटो : अमर उजाला
प्रसव के कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई। खून की कमी से हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सीएमओ ने शिकायत मिलने पर जांच की बात कही है।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के सुर्जनखेड़ा गांव निवासी रेनू (25) पत्नी राहुल को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। सुबह दस बजे परिजनों ने उसे सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां सुबह 11:45 बजे रेनू ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ ही देर बाद रेनू की हालत बिगड़ने लगी। सफीपुर सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रेनू की  मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक रेनू को खून की कमी थी। वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर थी।
विज्ञापन


पति ने सफीपुर सीएचसी के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि राहुल ने अभी तक  लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं सीएमओ डॉ. भूपेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। हरदोई के गाजीपुर बेहंदर निवासी मृतका के पिता ने बताया कि रेनू की शादी एक साल पहले हुई थी। रेनू को पहला बच्चा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed