फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After a long wait made ??Sudhir Rawat , Minister of State

लंबे इंतजार के बाद सुधीर रावत बने राज्यमंत्री

Sun, 01 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Sun, 01 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
After a long wait made ??Sudhir Rawat , Minister of State
चुनाव मैदान में राजनीति के दिग्गजों को पटखनी देकर सुधीर रावत राजनीति में
विज्ञापन
चर्चित हुए। पार्टी ने 2012 में भी उन पर विश्वास किया और टिकट दिया। उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। अपनी सादगी, पार्टी की सेवा और जनता से सीधे जुड़ाव का उन्हें शनिवार को तोहफा मिला। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें अपने मंत्रिमडल में जगह देकर राज्यमंत्री बनाया है।

 उनका विभाग अभी तय नहीं है। जिले को सरकार में नुमाइंदगी के लिए 13 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे पहले बांगरमऊ विधायक रहे स्व. रामशंकर पाल 2002 में बसपा सरकार में लघु सिंचाई राज्यमंत्री बने थे।

1998 में हड़हा (वर्तमान में समाप्त) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गंगाबक्श सिंह चिकित्सा एवं शिक्षा राज्यमंत्री बने। 1989 में बांगरमऊ से विधायक अशोक सिंह बेबी प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने।

 इसके बाद भाजपा नेता हृदयनारायण दीक्षित ने संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद को मंत्रिमंडल में स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed