{"_id":"5835e2cd4f1c1b462413c2a0","slug":"advocates-rallied-against-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व बार अध्यक्ष सुरेश कुमार द्विवेदी को अपमानित करने का आरोप लगाकर तहसील के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी एसडीएम के पास पहुंचे और तहसीलदार के खिलाफ ज्ञापन दिया।
पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश कुमार द्विवेदी ने दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया वह तहसीलदार कार्यालय में एक मामले की जानकारी लेने गए थे तभी तहसीलदार विजय कुमार मिश्र ने उनसे अभद्रता की। इससे संघ के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। बार एसोसिएशन में अध्यक्ष ब्रह्मदीन रावत ने न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की। इस दौरान वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। मांग की कि जब तक तहसीलदार लिखित माफी नहीं मांगते तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
इस मौके पर कमल द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, महामंत्री सुरेश पाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव, कमल द्विवेदी, नृपेंद्र सिह, पंकज कुमार अवस्थी, संजय सिंह मौजूद रहे।