{"_id":"5f4bf9578ebc3e1761727a1c","slug":"administration-remained-strict-on-the-second-day-of-weekly-detention-unnao-news-knp5797677158","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन प्रशासन रहा सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन प्रशासन रहा सख्त
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन शहर के छोटा चौराहा पर वाहन सवारों से जानकारी लेते यातायात प्रभारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी बाजारों को बंद रखा। सिर्फ जरूरतमंदों को ही आने-जाने की छूट दी गई। पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर बिना हेलमेट व मास्क के चलने वाले वाहन चालकों को चालान किया।
बंदी के दूसरे दिन रविवार को जिला प्रशासन ने शहर में सख्ती दिखाते हुए सभी बाजारों को पूरी तरह बंद रखा। चौराहों, गली, नुक्कड़ पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। बिना मास्क व दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और चौपहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहनों का चालान किया गया। शहर के छोटा चौराहा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन पर रोक लगा दी गई। जरूरतमंदों को डायवर्ट करके आवागमन की छूट दी गई। कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्र ने क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिसकर्मियों को बंद का सख्ती से पालन कराने के निर्देश देते रहे। बताया कि सिर्फ जरूरतमंद लोगों को ही आने-जाने की छूट दी जाए।
मास्क व हेलमेट न लगाने वालों को किया चालान
शहर में बिना मास्क व हेलमेट के निकलने वाले बाइक सवारों को रोककर उनका चालान किया गया। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिस पर काबू पाने के लिए सरकार व जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे है। कहा कि लोगों को घर से मास्क लगाकर निकलना चाहिए। वहीं, टीआई प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर में अभियान चलाकर बिना मास्क व हेलमेट के चलने वाले बाइक सवारों को रोककर 52 चालान किए गए।