{"_id":"669449c70d2b385ebc08ee54","slug":"aditya-and-mahima-selected-in-pre-national-shooting-competition-unnao-news-c-221-1-uno1004-117038-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्री राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में आदित्य और महिमा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्री राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में आदित्य और महिमा का चयन
विज्ञापन
उन्नाव। आदित्य और महिमा ने दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्री राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इससे उनका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ था।
दिल्ली में 47वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। इसमें शुक्लागंज के आदर्श नगर निवासी आदित्य कुमार और गांधी नगर की महिमा गौतम का भी चयन हुआ था। यहां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इससे दोनों का चयन प्री राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया गया है।
यह प्रतियोगिता 19 से 24 अगस्त तक गोवा में होगी। कोच शैलेश कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उम्मीद है कि प्री राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सोनू सिंह, खेलो इंडिया से कुशमेश कुमार, सिद्धार्थ कृष्णा, रणविजय सिंह आदि ने बधाई दी।